फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्वांचल महासंघ ने विकास नगर में खोला दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्वांचल समाज के लोगों ने विधानसभा चुनाव से पहले विकास नगर में कार्यालय शुरू कर शहर की राजनीति में हवा ला दी है। इस तरह कार्यालय शुरू कर शहरी के साथ ग्रामीण अंचल के समीकरण तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल महासंघ द्वारा विकास नगर की गली नंबर-27 में बुधवार को हवन कर कार्यालय शुरू किया। पूर्वांचल महासंघ के मीडिया प्रमुख चंदन चौहान ने बताया कि पूर्वांचल महासंघ करीब 26 संस्थाओं के साथ को-ऑर्डिनेट कर सभी संस्थाओं को मजबूत और परस्पर सहयोग कर एक साथ लेकर चल रही है। सुशील ठाकुर, लक्ष्मण सिंह व विजेंद्र यादव ने बताया कि यहां फ्री सीएससी पूर्वांचल वासियों के लिए चलाया जाएगा। पूर्वांचल वासी को बिना पैसे दिए सरकारी खर्च पर काम करना होगा। इसमें राशन कार्ड, वोटर कार्ड व आधार कार्ड शामिल हैं। इस मौके पर पूनम रामदेव, निरंजन सिंह, प्रियव्रत सिंह,रामबाबू झा, महेश कुमार वर्मा, रंजीत झा ,राम बालक कुशवाहा व अरुण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें