फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इंटर कॉलेज वॉलीबाॅल में महर्षि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी अंबाला बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बड़ौली में दो दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महर्षि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी अंबाला विजेता रही। उप विजेता पानीपत इंंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी की टीम रही।
विज्ञापन

प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बड़ौली में दो दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पानीपत, करनाल, अंबाला व सोनीपत की सात टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गीता यूनिवर्सिटी पानीपत, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महर्षि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी अंबाला व आरपीआईआईटी करनाल की टीम रही। इससे पहले मुख्यातिथि पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। युवा आज खेलों में भी खुद को साबित कर रहे हैं। इससे पहले संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पंकज मुटनेजा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें महर्षि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी अंबाला की टीम रही विजेता और पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी की टीम उप विजेता रही। प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अध्यक्ष डॉ. पंकज मुटनेजा, डॉ. रचना मुटनेजा, विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. दिनेश गुप्ता व रिटायर्ड ब्रिगेडियर जेआर सेठी ने विजेता टीम के कप्तान रजत ठाकुर को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र व 11 हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया। वहीं उप विजेता टीम के कप्तान निखिल यादव को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र व पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। डॉ. पंकज मुटनेजा ने कहा कि खेलों में टीम वर्क के साथ अनुशासन की सीख मिलती है। युवाओं को खेलों में भी आगे आनाचाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से नया अनुभव मिला है। वे अगले साल बड़े पैमाने पर प्रतियोगिता कराएंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. विमल त्यागी व पॉल दिनाकरण का सहयोग रहा। इस मौके पर प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के फिजियोथैरेपी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रविंद्र शर्मा, नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. चरण सिंह, वाइस प्रिंसिपल निधि शर्मा, डॉ. नेहा, रिचा, एनएन पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी रिटायर्ड कैप्टन यादविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें