पानीपत। अनाज मंडी में सरसों की आवक के साथ खरीद में भी तेजी आ गई है। जिले में छह मंडियों में सरसों की खरीद की जा रही है। सरकारी एजेंसियों ने अब तक 2651 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। मंगलवार को मंडियों में 320 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। साथ ही मंडियों में 2107 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है। मंडियों में अब केवल 544 क्विंटल सरसों शेष है।
किसान रघुवीर, राजेंद्र और जगदीश ने बताया कि मंगलवार को मंडियों में बड़ी संख्या में किसान सरसों लेकर पहुंचे है। कुछ की नमी होने के कारण उसकी सरकारी खरीद नहीं हो पाई है। जिससे किसानों को परेशानी हुई है। साथ ही मंडियों में सुविधाओं के अभाव के कारण भी किसानों को परेशानी हो रही है।
हैफेड डीएम कृपाल सिंह ने बताया कि रोजाना मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। जिससे किसानाें को राहत मिल रही है। मंगलवार को मंडियों में 320 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। मंडियों में अब तक 2651 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई है। इसके अलावा 2107 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है। मंडियों में अब केवल 544 क्विंटल सरसों ही शेष है।