फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिलिंग के लिए निकले मनो रोग विशेषज्ञ संदिग्ध परिस्थिति में लापता

विज्ञापन
Psychologist missing for cycling missing in suspicious condition - फोटो : Panipat
विज्ञापन
सेक्टर 13-17 पार्क में वीरवार सुबह छह बजे साइकिल पर घूमने निकले मनो रोग विशेषज्ञ संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। देर रात 12 बजे तक घर नहीं लौटे तो पत्नी ने पुलिस में फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सागर ढाबे के पास साइकिल खड़ी होने के बारे में कहा। पत्नी मौके पर गई तो साइकिल डॉक्टर की मिली। जिसके बाद फोन एक ट्रक ड्राइवर के पास मिला। शुक्रवार को सभी डॉक्टर इक्ट्ठा होकर एसपी शशांक कुमार सावन के पास पहुंचे और मदद की अपील की। एसपी ने टीम गठित कर कार्रवाई में तेजी करने के आदेश दे दिए है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद निवासी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति खुराना ने बताया कि वह गत सात साल से पानीपत में बरसत रोड स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में रह रहे हैं। उनका सुप्रीति के नाम से अस्पताल है। उसके पति मनो रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदेश खुराना एक अप्रैल को सुबह साढ़े छह बजे साइकिल पर सवार होकर सेक्टर 13-17 पार्क में घूमने के लिए गए थे। वह साढ़े नौ बजे तक घर पहुंच जाते थे, लेकिन साढ़े नौ बजे के बाद उन्होंने फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। उन्होंने तलाश शुरू की। रिश्तेदार, दोस्त, परिवार में फोन किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने रात 12 बजे तक उनका इंतजार किया, लेकिन घर नहीं लौटे तो पुलिस कंट्रोल में सूचना दी। जिसके बाद थाने में जाकर शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
ट्रक ड्राइवर ने परिजनों को फोन कर लौटाया डॉक्टर का मोबाइल
डॉ. सुदेश खुराना खुराना के भतीजे अभिषेक ने बताया कि चाचा साइकिल और फोन लेकर घर से निकले थे। उन्हें शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि जीटी रोड स्थित सागर ढाबे के पास एक लावारिस साइकिल खड़ी है, जिस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और शनाख्त करने पर चाचा की मिली। वहीं सुबह छह बजे एक ट्रक चालक ने फोन किया और चाचा का फोन लौटाया।
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर ने कहा कि उसके परिचालक को फोन सागर ढाबे से करीब 300 मीटर पहले पड़ा मिला था। जब वह करनाल पहुंच गए तो उसने उपरोक्त फोन के बारे में बताया और अचानक सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया। जिसके बाद उसने फोन से सिम कार्ड निकाला। जिससे परिवार के एक सदस्य को फोन किया और मोबाइल फोन वापस लौटाया।
अकसर बेटी अनन्या के साथ घूमने निकलते थे
पत्नी डॉक्टर प्रीति खुराना ने बताया कि उनकी एक 10 वर्षीय बेटी अनन्या है। जिसके बाद पति हमेशा सुबह साइकिलिंग करने के लिए जाते थे, लेकिन वीरवार को सुबह वह बेटी को घर पर ही छोड़कर चले गए। उन्हें कोई मानसिक परेशानी नहीं थी। वह स्वयं मनो रोग विशेषज्ञ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें