फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़कों व गलियों के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाहरी कॉलोनी के लोगों ने सड़कों व गलियों की मांग को लेकर शनिवार को हरिसिंह चौक पर धरना देकर सरकार व नगर निगम की अनदेखी के खिलाफ रोष प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क न बनाने पर जिला सचिवालय या नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता महिपाल सूबेदार ने धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा की कई कॉलोनियों की मुख्य सड़क और गली कई साल पहले उखड़ गई थीं। इनका निर्माण कार्य अब तक नहीं हो पाया है। नूरवाला स्थित हरि सिंह चौक से भैंसवाल मोड़, देशराज कॉलोनी स्थित श्मशान रोड, बेरी वाली मस्जिद वाली सड़क नहीं बनाई गई। हरीनगर में रामस्वरूप चौक से 33 फूट रोड आधा बनाया गया है। यहां न तो सीवर के और न ही पानी के कनेक्शन दिए गए हैं।
हरिनगर व सैनी कॉलोनी की गलियां सालों से उखड़ी पड़ी हैं। काबड़ी रोड स्थित गोपाल कॉलोनी की मुख्य गली व अर्जुन नगर में भारत नगर में गलियां उखड़ी पड़ी। सनौली रोड स्थित विद्यानंद में कॉलोनी में धूप सिंह नगर की भारत नगर में कई गलियाें को उखाड़कर छोड़ दिया गया। हलका विधायक और पार्षद के साथ नगर निगम अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार व प्रशासन से बाहरी कॉलोनियों की सुध लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी की बड़ी समस्या है। अब पेंशन बनवाने में भी लोगों को परेशानी हाेती है। जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड अब तक नहीं बनाए गए हैं। अगर नजदीक समय में इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे इसके बाद कोई बड़े आंदोलन का निर्णय कॉलोनी वासियों से परामर्श कर लिया जाएगा। इस मौके पर शमशेर वाल्मीकि, बिसंबर गुर्जर, चंद्र श्याम शर्मा, रामकुमार कोरी, बलराज वाल्मीकि, टिंकू जोगी, ओमप्रकाश रमना, बृजमोहन मित्तल व सुल्तान मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें