फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेत में ट्रांसफार्मर का विरोध, बिजली निगम ने पुलिस बुलाकर रखवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली खुर्द गांव के पास झांबा में मेन रोड के पास खेत में रखे ट्रांसफार्मर की जगह को लेकर किसान व बिजली निगम आमने-सामने हो गए। झांबा के किसान एवं पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुभाष का आरोप है कि बिजली निगम ने उनके खेत में ट्रांसफार्मर रखा है। अधिकारियों ने सिर्फ कागजों में ही उनके खेत से ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया है। हकीकत में ट्रांसफार्मर अब भी खेत में रखा हुआ है। सुभाष के विरोध के बाद बापौली के एसडीओ परमिंद्र और जेई नंदलाल भी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसान सुभाष ने उनके सामने भी विरोध किया। उसके बाद डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया गया और जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला गया। सुभाष ने बताया कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और उसके खेत में बिजली अधिकारियों ने जबरन ट्रांसफार्मर रखा है। वे इस सारे मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर इंसाफ की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ परमिंद्र का कहना है कि ट्रांसफार्मर कई माह से जला हुआ था, लेकिन धान के खेत में पानी भरा होने के कारण उसे बदला नहीं जा सका। धान की अब कटाई हुई तो बिजली निगम ने जले ट्रांसफार्मर को बदल दिया। ट्रांसफार्मर को वहां से बदलने के लिए एस्टीमेट बनेगा। उसके बाद ही खेत से बाहर निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें