फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्यमी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-1 ने उद्यमी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले दोनों आरोपी बिलाल व इरफान को पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि माॅडल टाउन निवासी उद्यमी प्रकाश मिगलानी ने सोमवार को थाना सेक्टर 29 में शिकायत देकर बताया था कि सेक्टर 29 में उसकी हैंड टैक्स के नाम से फैक्ट्री है। 27 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे वह फैक्ट्री गया तो गार्ड बरजेस कुमार पांडेय ने बताया की दोपहर करीब 12:30 बजे एक लड़का जिसने अपने चेहरे पर रूमाल ढका हुआ था, वह फैक्टरी में आया और एक लिफाफा देकर गया है। लिफाफे को खोलकर चेक किया तो उसमें एक छोटी पर्ची अंबुजा प्लस रूफ स्पेशल निकली, जिस पर लाल स्याही से धमकी भरा मैसेज लिखा था। उद्यमी की शिकायत पर सेक्टर 29 थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें