फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 18 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
एसई कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। केंद्रीय परिषद के आह्वान पर वीरवार को एचएसईबी वर्कर यूनियन जगाधरी के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और कर्मचारियों की प्रमोशन समय पर न होने के विरोध में बिजली निगम के एक्सईएन जगाधरी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा जगाधरी यूनिट के अंतर्गत आने वाली प्रतापनगर, छछरौली, सब अर्बन सब यूनिट जगाधरी, सिटी सब यूनिट जगाधरी और टीएल सब यूनिट के पदाधिकारी और कर्मचारियों द्वारा भी रोष प्रकट प्रकट करते हुए नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जगाधरी में धरना जगाधरी यूनिट प्रधान राजेश कश्यप की देखरेख में हुआ। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है, जिससे उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम में लंबे समय से कर्मचारियों की प्रमोशन लंबित है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है। समय पर प्रमोशन न होने से कर्मचारियों के आर्थिक और मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन का उद्देश्य केवल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना है। इस धरना प्रदर्शन में राजेंद्र शर्मा, जरनैल सिंह, गगनदीप, राहुल धीमान, ब्रिज भूषण, प्रवेश कांबोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें