किसान यूनियन से जुड़े दूसरे पक्ष के किसान किसान भवन में पहुंचे और उन्होंने दोबारा से नरेंद्र काला महावटी को प्रधान चुन लिया वही मुकेश मालपुर को युवा ब्लाक प्रधान पद के लिए चुना गया। बताया गया कि यह चुनाव भाकियू के जिला उप प्रधान अनिल कादियान व पूर्व युवा प्रदेश महासचिव रिंकू मालपुर की देखरेख में हुआ। जिला प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि बुधवार को वह निजी काम से बाहर गए हुए थे इसलिए ब्लाक प्रधान चुनाव उनके संज्ञान में नहीं है, क्योंकि समालखा ब्लाक प्रधान चुनाव की कोई तारीख तय नहीं थी। इसलिए आज की चुनाव प्रक्रिया अवैध है। इसके लिए बाद में तारीख तय की जाएगी और समालखा ब्लाक के किसान जिसे भी सर्व सम्मति से ब्लाक प्रधान का चुनाव करेंगे वही मान्य होगा। इस मौके पर जोगेंद्र आट्टा, गढी भल्लौर से रणबीर, रामचंद्र जौरासी, बलजीत जौरासी, काला शहर मालपुर, कृष्ण, राजबीर आट्टा, दलबीर, प्रताप, धर्मबीर, कर्मबीर व पाला मौजूद रहे।