फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रॉपर्टी आईडी में नहीं होगी छेड़छाड़, ओपन करते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रॉपर्टी आईडी में अब कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी या फिर दुरुपयोग नहीं कर पाएगा और न ही कोई इसका क्लोन बना पाएगा। व्यक्ति की प्रॉपर्टी आईडी ओपन करने ही उसके मोबाइल नंबर पर अलर्ट जाएगा। इस ओटीपी के आधार पर ही इसको ओपन किया जा सकेगा। नगर निगम ने लोगों के साथ फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह किया गया है। इसको लेकर लोगों को अपनी प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन करना होगा।
विज्ञापन

शहर में करीब 1.80 लाख प्रॉपर्टी आईडी हैं। इनमें काफी के गलत बनाने के आरोप हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग कई साल से इनको ठीक करने में लगा हुआ है। इनको लेकर कई बार योजना भी बन चुकी है। बावजूद इसके सिरे नहीं चढ़ पाई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा अब ऑनलाइन पोर्टल एचटीटीपीएस://यूएलबीहरियाणाडॉटगोवडॉटइन// पर अपनी प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन करना होगा। इसमें प्रॉपर्टी को लेकर किसी प्रकार की त्रुटि को भी ठीक कराया जा सकता है। संबंधित व्यक्ति को इसके लिए अपने दस्तावेज देने होंगे।
पालिका बाजार नोडल कार्यालय
निगम अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय में नोडल कार्यालय बनाया है। यहां द्वितीय तल के कमरा नंबर-एक में प्रॉपर्टी को लेकर आपत्ति दर्ज की जाएंगी। इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर दिया जाएगा। इसके साथ प्रॉपर्टी आईडी लाॅक हो जाएगा। कोई भी अन्य व्यक्ति इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। जानकारों की माने तो निगम में इस तरह की कई शिकायत मिल चुके हैं। जिनमें किसी दूसरे व्यक्ति की प्रॉपर्टी आईडी के साथ छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन


वर्जन :

प्रॉपर्टी आईडी में ऋुटि ऑनलाइन पोर्टल पर दुरुस्त हो सकेगी। निगर निगम कार्यालय में इसको लेकर दस्तावेज दिए जा सकते हैं। अब इस पर मोबाइल नंबर देते ही प्रॉपर्टी आईडी लॉक हो जाएगी। इसको ओपन करने के लिए ओटीपी की जरूरत पड़ेगी। यह संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर जाएगा। इसको लेकर गंभीरता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन






डॉ. पंकज यादव, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें