फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर की बेटी लापता, हॉस्टल मालिक महिला समेत दो पर अपहरण कराने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एक नामी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की बेटी मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। बेटी ने सोमवार को ही पिता को हॉस्टल मालकिन की करतूतों के बारे में बताया था। प्रोफेसर ने हॉस्टल मालकिन और युवक पर अपहरण करने का शक जताते हुए सेक्टर 13-17 में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत प्रोफेसर ने बताया कि उसकी बेटी 12 वीं पास करने के बाद दिल्ली में नीट की तैयारी कर रही थी। बेटी ने दिल्ली में एक हॉस्टल लिया था और कोचिंग इंस्टीट्यूट में तैयारी कर रही थी। गत मार्च में इंस्टीट्यूट बंद हो गया तो बेटी ने कमरे पर ही सेल्फ स्टडी शुुरू कर दी। बीती 13 सितंबर को बेटी को नीट की परीक्षा दिलवाकर घर लाए थे। तब बेटी ने आपबीती बताई थी। हॉस्टल मालकिन शालू उर्फ सन्नी खुुराना ने उस पर पड़ोसी असलम के साथ दोस्ती करने का दबाव बनाया था। वह लड़के से बात करने से मना करती तो शालू और असलम ने जान से मारने की धमकी दी। उसे नशे का पदार्थ पिलाया और गलत फोटो खींच लिए। बेटी ने बताया था कि शालू और असलम ने बात नहीं मानने पर फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।
देर रात उठी बेटी, बोली- पापा डर लग रहा है, वो मार डालेंगे
बेटी इतनी डरी व सहमी हुई थी कि 13 सितंबर की रात अचानक उठकर रोने लगी और पिता से कहा कि उसे डर लगा रहा है। पिता ने समझाया कि सुबह पुलिस के पास चलकर शिकायत देंगे, लेकिन बेटी ने कहा कि दोनों की राजनीतिक पहुंच है, कुछ नहीं होगा, वह मार डालेंगे।
विज्ञापन

ड्यूटी पर गया प्रोफेसर, पीछे से लड़की लापता
प्रोफेसर ने बताया कि वह 14 सितंबर को कॉलेज चला गया। उसकी बेटी, पत्नी व बेटा घर पर थे। दोपहर को सूचना मिली कि बेटी लापता हो गई। जिसके बाद वह घर पहुंचा और बेटी की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कही सुराग नहीं लग पाया। शक है कि बेटी का शालू और असलम ने अपहरण किया है।
पुलिस ने प्रोफेसर की शिकायत पर हॉस्टल मालकिन व युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती की तलाश जारी है। वहीं होस्टल मालकिन व युवक की धरपकड़ के भी प्रयास तेज कर दिए है।
विज्ञापन

- कमलजीत, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें