फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर तालाब में दबाए गए शव की शनाख्त, शनिवार से था लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
खलीला रोड पर ईंट भट्टे के पीछे मछली पालन के सूखे तालाब में हत्या कर दबाए गए शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने पिछले दिनों गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले परिजनों को शिनाख्त केे लिए बुलाया और उन्हीं में एक परिवार ने शव की पहचान शुगर मिल करनाल निवासी मजदूर देवी सिंह के रूप में की। पुलिस ने पानीपत सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने का केस दर्ज किया था। हालांकि अभी हत्या आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

गांव दीवाना निवासी मछली पालक संदीप ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया था कि गांव करहंस निवासी रामरतन के खेत किराए पर लेकर मछली पालन का काम करता है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे वह मछलियों की देखरेख करने के लिए आया तो खाली तालाब मेें मिट्टी में दबा एक हाथ दिखा। पास जाने पर उसका एक पैर भी दिखा। जिस पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को मिट्टी से निकाला, उसके पैर में घुटने के नीचे चोट के निशान थे और पेट भी कटा हुआ था। सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि देवी सिंह शनिवार से गायब था। वह पिछले करीब एक माह से मछली पालन के काम में लगा हुआ था और वहीं कोठरे में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें