संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। अनाज मंडी बापौली में कई दिनों से धान की सरकारी खरीद हैफेड एजेंसी के द्वारा नहीं की जा रही है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे मंडी में धान के ढेर लगे है। हैफेड द्वारा रोजाना धान की जांच कर नमी बताकर धान को सुखाने की हिदायत दी जा रही है।
किसान नरेश, महीपाल, बलवान, सुखबीर, राज सिंह व रोहतास ने बताया कि मंडी के एक सप्ताह से धान बेचने के लिए पहुंचे है। सरकारी खरीद एजेंसी ने धान में नमी बताकर खरीद नहीं की गई। जिस कारण मंडी में धान को फैलाकर सुखा रहे हैं। साथ ही उन्हें दिनरात मंडी में ही रहकर धान की रखवाली करनी पड़ रही है। मार्केट कमेटी सचिव सविता का कहना है कि जिस धान में नमी मिल रही हैं और सफाई की कमी सामने आ रही है। उन्हें धान सुखाने और सफाई करने के लिए कहा जा रहा है।