पानीपत। सिविल अस्पताल में होली के दिन झगड़े में घायल होकर आए एक युवक की निजी एंबुलेंस चालकों ने पिटाई कर दी। युवक को पहले इमरजेंसी वार्ड और फिर बाहर आकर भी पीटा गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके आधार पर पीएमओ संजीव ग्रोवर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
बताया जाता है कि सिविल अस्पताल में होली के दिन तीन सौ से ज्यादा लोग लड़ाई-झगड़ों व हादसों में घायल होकर सिविल अस्पताल पहुंचे। होली के दिन भी एंबुलेंस चालक अस्पताल में सक्रिय थे लेकिन डॉक्टरों ने पूरे दिन में महज एक ही रोगी को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। बताते हैं कि मरीज न मिलने से निजी एंबुलेंस चालक गुस्सा थे।
इस संबंध में पीएमओ संजीव ग्रोवर ने बताया कि उन्हें भी वीडियो मिला है। बताया जा रहा है कि जो युवक को पीट रहे हैं वे निजी एंबुलेंस चालक हैं। वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।