फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: म्यांमार में नौकरी करने का बनाया दबाव, विदेश मंत्रालय की मदद से लौटा

Wed, 12 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। यात्री वीजा पर बैंकॉक घूमने गए पानीपत के युवक को वीजा खत्म होने पर कुछ युवक नौकरी का झांसा देकर म्यांमार ले गए। जहां उसने कुछ दिन काम किया। जब युवक ने वापस लौटना चाहा तो नौकरी करने का दबाव बनाने लगे। तब किसी तरह उसने परिजनों और विदेश मंत्रालय में संपर्क किया। इसके बाद उसे भारत लाया गया। मंगलवार को युवक दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली से जिला पुलिस उसे पानीपत लेकर पहुंची।
मंगलवार को म्यांमार से हरियाणा के 17 युवकों को भारत भेजा गया। इनमें पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के काबड़ी रोड भारत नगर निवासी सोमवीर भी शामिल है। दिल्ली हरियाणा भवन से सूचना आने के बाद पानीपत पुलिस युवक को लेने के लिए दिल्ली पहुंची। देर शाम को युवक को पानीपत लाया गया। जहां पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। वह करीब एक माह पहले यात्री वीजा पर थाईलैंड के बैंकॉक गया था। जहां पर उसका वीजा खत्म हो गया तो कुछ लोगों ने उसे झांसे में ले लिया। म्यांमार में नौकरी दिलाने की बात कही। तीन-चार दिन बाद उसे लेकर म्यांमार पहुंच गए। जहां पर उसने कुछ दिन नौकरी की। इसके बाद वापस भारत आने के लिए कहा तो उन्होंने काम करने का दबाव बनाया। पुलिस को युवक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यांमार से एक युवक को वापस भेजा गया है। युवक से जानकारी ली गई है और उसका रिकॉर्ड भी जांचा गया। उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं मिला है। युवक को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
-देवेंद्र, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें