फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: त्योहारों के सीजन में रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने की हो रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोडवेज चालकों और परिचालकों की छुट्टी की जाएगी रद
विज्ञापन

-यात्रियों को यात्रा के दौरान न हो परेशानी, अधिकारियों ने संभाली कमान
-त्योहारों पर बसों के संचालन के लिए रोडवेज अधिकारियों की तैयारी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। त्योहारों के सीजन में यात्रियों के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। साथ ही अधिकारियों द्वारा त्योहारों के चलते रोडवेज चालक और परिचालकों की छुट्टी रद करने की तैयारी की जा रही है। त्योहारों के सीजन में बसों के संचालन के लिए रोडवेज अधिकारियों ने संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया है।
सिवाह गांव स्थित नए बस स्टैंड पर 134 बसों का बेड़ा है। इसमें से 106 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही लोकल और अन्य रूटों पर यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया है। इससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। सामान्य दिनों में जो रोडवेज बसें एक या दो फेरे लगाती है, त्योहारों के सीजन में उन्हीं बसों को रूटों पर तीन फेरे लगाने होंगे। इससे यात्रियों को अन्य वाहनों पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों के सीजन में यात्रियों की संख्या के आधार पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही रोडवेज के चालकों और परिचालकों की छुट्टी रद की जाएगी। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। -विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
36
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें