फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम पर शिकंजे के तैयारी, थाने का शुभारंभ

विज्ञापन
पानीपत। रिबन काटकर साइबर क्राइम थाना का शुभारंभ करते हुए एसपी शशांक कुमार सावन व साथ में मौजूद अन - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पिछले एक साल से साइबर ठग जिले के लोगों से दो करोड़ से अधिक रुपये की ऑनलाइन ठगी कर चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में ही ऑनाइल ठगी की 10 से अधिक वारदातें हो चुकी है। साइबर क्राइम को रोकने के लिए नए साइबर क्राइम थाने को आस्तित्व में लगाया गया। साइबर थाना सिटी थाने के पीछे बनाया गया है। इस थाने में 15 कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर तैनात किया गया है। ये 24 घंटे सेवा में रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी शशांक कुमार सावन ने साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन किया है। सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से साइबर क्राइम संबंधी शिकायतें ली जा रही थीं। अब हेल्प डेस्क के अलावा पीड़ित साइबर क्राइम थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इंस्पेक्टर अशोक कुमार को साइबर क्राइम थाना का पहला प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसपी ने बताया कि वर्तमान में साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों की संख्या, प्रवृति और जटिलता को देखते हुए इन शिकायतों के निपटान के लिए साइबर क्राइम थाने की आवश्यकता हो गई है। सरकार ने हर जिले में और साइबर क्राइम थाने खोलने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में पानीपत में थाने का शुभारंभ किया गया है। साइबर थाना में सूचना तकनीक अधिनियम, जालसाजी, हैकर्स के माध्यम से फ्रॉड करना व एटीएम के माध्यम से फ्रॉड करने संबंधित मामलों की जांच की जाएगी। इस थाने में 15 पुलिसकर्मियों को तैनाती दी गई है। साइबर थाने के उद्घाटन के दौरान एएसपी विजय सिंह, डीएसपी प्रदीप कुमार, डीएसपी संदीप कुमार, थाना साइबर क्राइम प्रभारी अशोक कुमार, थाना शहर प्रभारी सुनील कुमार, थाना चांदनी बाग प्रभारी महिपाल सिंह, थाना माडल टाउन प्रभारी प्रदीप कुमार, थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी बलराज, सेक्टर 29 थाना प्रभारी मंजीत, थाना समालखा प्रभारी नरेंद्र, महिला थाना प्रभारी सुशीला व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें