पानीपत। ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चे।
- फोटो : Panipat
पानीपत। आईबीएल पब्लिक स्कूल में वर्चुअल माध्यम से ‘भाषण’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने दो वर्ग में हिस्सा लिया। प्रथम वर्ग कक्षा छठी से आठवीं तक तथा द्वितीय वर्ग कक्षा नौंवी से बारहवीं तक रहा। इसमें प्रीत और प्रतिभा अव्वल रहीं।
प्रथम वर्ग कक्षा छठी से आठवीं का विषय ‘बच्चों के अपने दादा-दादी से संबंध’ तथा द्वितीय वर्ग कक्षा नौंवी से बारहवीं का विषय ‘भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोरोना का प्रभाव’ रहा। प्रतियोगियों ने उत्साह व जोश के साथ दिए गए विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रथम वर्ग में सुभाष सदन की प्रीत प्रथम तथा टैगोर सदन की युक्ति द्वितीय रहीं। द्वितीय वर्ग में टैगोर सदन की प्रतिभा प्रथम तथा नेहरू सदन की निशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका शालू छाबड़ा ने निभाई।
विजेताओं को बधाई देते हुए प्रधानाचार्या सोनिया चावला ने कहा कि बचपन से ही बच्चे ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की आदत डालें तो वह आगे चलकर कामयाब वक्ता बन सकते हैं।