फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर जी के नाम का गुणगान पुण्य का काम : स्वामी ज्ञानानंद

विज्ञापन
पानीपत। सैक्टर 13-17 ग्राउंड में आयोजित भजन संध्या के दौरान बोलते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। दशहरा ग्राउंड सेक्टर 13-17 पर शुक्रवार को श्री कृष्ण कृपा जीयो गीता सेवा समिति पानीपत ने भजन संध्या का आयोजन किया। इस मौके पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि चैत्र नवरात्र पर्व चल रहा है। कल राम जी का पावन प्रकटोत्सव भी हैै। इन पवित्र दिनों में ठाकुर जी के नाम का गुणगान करना बहुत ही पुण्य का काम है। आजकल नवरात्र पर माता भगवती का गुणगान व रामायण नवपराण सभी के द्वारा किया जाना हमारी सनातन धर्म की परंपरा का गौरव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभु नाम से प्रारंभ किया कार्य जीवन में अपार खुशियां लाता है। साथ ही समृद्धि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जीव को चाहिए कि दैनिक कार्यो में प्रभु को साथ रखें। उन्होेंने कहा कि नव संवत्सर 2079 इस प्रकार भजन भाव से प्रारंभ करना समस्त संसार के लिए मंगलमय है। इस मौके पर वृंदावन से पधारे भजन गायक चित्र-विचित्र ने अपनी मधुर वाणी में भजन गाकर भक्त जनों को झूमने पर विवश कर दिया। इससे पूर्व पानीपत कृष्ण कृपा जीयो गीता सेवा समिति पानीपत के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। बाद में समापन पर सभी को भोजन प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पानीपत विधायक प्रमोद विज, नगर मेयर अवनीश कौर, धारा सिंह रावल, विधायक महीपाल ढांडा, रविंद्र भाटिया, सुमेधा कटारिया पूर्व उपायुक्त, चंदर शेखर शर्मा नगर कमिशनर, आरके सिंह तहसीलदार पानीपत, सुमन वढेरा नगर पार्षद आदि नागरिक मौजूद रहे ।

पानीपत। सेक्टर 13-17 ग्राउंड में आयोजित भजन संध्या के दौरान मौजूद भारी संख्या में श्रद्धालु।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें