फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री नहीं होने पर कर्मचारियों को कार्यालय में बंधक बनाया

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Panipat
विज्ञापन
तहसील कार्यालय बापौली में कभी सर्वर डाउन होने तो कभी नायब तहसीलदार के छुट्टी पर होने से रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही हैं। इससे नाराज लोगों ने वकीलों के साथ मिलकर तहसील कार्यालय में कर्मचारियों को बंद कर दिया। तहसीलदार और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्र दर्शन किया।
विज्ञापन

बापौली तहसील में सप्ताह के दो दिन मंगलवार और वीरवार को रजिस्ट्रियों का दिन रखा गया है। चार मंगलवार-वीरवार बीत जाने के बाद भी तहसील में रजिस्ट्री नहीं होने पर वीरवार को बड़ी संख्या में लोग जमीनों की रजिस्ट्रियां कराने पहुंचे, मगर नायब तहसीलदार ही छुट्टी पर मिले। रजिस्ट्री कराने के लिए दस दिनों से तहसील के चक्कर काट रहे लोगों का सब्र का बांध वीरवार को टूट गया और रजिस्ट्रियां कराने वाले लोग व वकील एकजुट होकर तहसील में पहुंच गए। तहसील कार्यालय में बैठे रीडर, क्लर्क व कंप्यूटर ऑपरेटरों को कमरों के कुंडे लगाकर अंदर बंद कर दिया और मुख्य गेट पर धरना देकर तहसीलदार व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्र दर्शन किया। तहसील में वकील राजकुमार रावल एडवोकेट, सुल्तान सिंह वकील, सुनील वकील, अशोक कुमार, नफे सिंह, अमित कुमार व ग्र ामीण गौरव गिरी इंसा, महेंद्र, जसवंत, विनोद, आंनद, सुनील, बलवान, राजेश, राहुल, संदीप, नरेश, प्रदीप, रोहित, वीरेंद्र, राजकुमार, बलवान, सुंदरपाल ने बताया कि पिछले करीब 20 दिनों से अनेक लोग तहसील में रजिस्ट्रियां कराने के लिए आ रहे हैं। लोगों को तहसील में सुबह से शाम तक इंतजार कर वापस जाना पड़ रहा है। इसके अलावा रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी, रिहायशी प्रमाणपत्र समेत अन्य कार्य करवाने में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि अब दस दिनों से नायब तहसीलदार छुट्टी पर तो कभी सर्वर डाउन तो कभी बिजली, तो कभी कंप्यूटर में खराबी बताकर रोजाना आजकल करके कर्मचारी उन्हें टरका रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें