फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्लोगन लेखन में प्राची प्रथम, स्नेहा द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने बीए द्वितीय वर्ष (फंक्शनल इंग्लिश) के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण प्रदूषण विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता कराई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक उन्मूलन, वृक्षारोपण और स्वच्छता को लेकर प्रभावी नारे लिखे। निर्णायक मंडल के आकलन में प्राची ने प्रथम और स्नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नीलम ने कहा कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉ. सुमन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें