फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनुमान जयंती महोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

Sun, 19 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। अमर भवन चौक स्थित राम मंदिर धाम वार्ड-सात में हनुमान जयंती महोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली गई। सनातन धर्म राम मंदिर सभा और वार्ड- सात के भारतीय महावीर दल की ओर से प्रभातफेरी निकाली जा रही है। प्रभातफेरी का लोगों ने स्वागत किया और विभिन्न खाद्य पदार्थों का भोग लगाया।
महावीर दल के प्रधान विजय सहगल ने बताया कि प्रभातफेरी कार्यक्रम वार्ड-सात स्थित राम मंदिर धाम में हनुमान जयंती 19 अक्तूबर तक चलेगा। शनिवार को प्रभातफेरी राम मंदिर धाम से शुरू होकर शहर का भ्रमण कर वापिस मंदिर पहुंची। इस दौरान लोगों ने अपनी श्रद्धानुसार विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का भोग लगाया और भगवान का आशीर्वाद लिया। भजन गायकों ने अपने मधुर धुन से हनुमान लला के मधुर भजन को रिझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को प्रभातफेरी राम मंदिर के सामने वाली गली, ऋषिकेश कालोनी, गंगा पुरी रोड, आहुजा स्वीटस के पीछे, सांई बाबा चौक नवांकोट गुरुद्वारा, एसडीवीएम हुडा, गंगा पुरी रोड से वापसी होगी। इस दौरान स्वागतकर्ता चिमन लाल रेवड़ी परिवार-गुरदीप रेवड़ी, देवेंद्र बठला, रमेश कुमार-हरीश बठला रुद्राक्ष एसस्रीज, हुक्म चंद खुराना परिवार, सतीश जुनेजा, रामलाल चुघ परिवार, युद्धवीर रेवड़ी, चिमन लाल वधवा परिवार, दर्शन लाल अभी रेवड़ी, सुभाष जुनेजा, महेंद्र रेवड़ी, देवेंद्र पाहुजा, रमेश कपूर-पवन कुमार चुघ, कर्मचंद रेवड़ी परिवार द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जवाहर जुनेजा, बसंत रामदेव, कृष्ण वधवा, योगेश तनेजा, दर्शन रेवड़ी, सतीश और रामदेव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें