कार्यक्रम में रैली का शुभारंभ करती प्रिंसिपल रेखा शर्मा। स्रोत : स्कूल
पानीपत। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड पर में शुक्रवार को एनएसएस इकाई द्वारा रैली निकालकर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया। प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस ) का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना, समुदाय की जरूरतों और समस्याओं को समझना, सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना और आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता का विकास करना शामिल है। एनएसएस द्वारा धनतेरस पर विशेष रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य स्वच्छ और प्रदूषण रहित दिवाली मनाना रहा। प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का स्लोगन और नारे लगाकर संदेश दिया गया। सभी ने मिलकर स्वच्छ दिवाली सुरक्षित दिवाली का संकल्प लिया। प्रधान प्रमोद बंसल तथा मैनेजर फकीरचंद ने सभी अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी रणवीर शर्मा, गणित विभाग के प्रवक्ता संदीप, तान्या और राजेंद्र जैसवाल उपस्थित रहे। संवाद