समालखा। अनाजमंडी में धान गति पकड़ने लगी है। साथ ही निजी मिलरों द्वारा इसकी खरीद की जा रही है। मौसम के साफ होने पर आवक और अधिक बढ़ेगी। अभी तक मंडी में करीब 14500 क्विंटल के करीब धान की आवक हो चुकी है। 1509 धान को निजी मिलर खरीद रहे हैं और रविवार को 2500 से 27111 रुपये प्रति क्विंटल तक इसकी खरीद हुई।
मंडी मैनेजर संदीप ने बताया कि सोमवार से पीआर धान की खरीद सरकार द्वारा शुरू कर दी जाएगी। उसने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वो धान को सुखाकर व साफ सुथरी लाएं। फसल मंडी में लाने के लिए गेट पास भी कटवा लें। उसने बताया कि मंडी में किसानों को बिजली, पानी आदि की किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जा रही। मार्केट कमेटी द्वारा उचित व्यवस्था की गई है।