बिजली शिकायत केंद्र में शिकायत सुनते अधिकारी मुकेश कौशिक। संवाद
पानीपत। सर्दी के मौसम में बिजली के तारों पर पानी की बूंद जमने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। रविवार को शहर के 10 प्रमुख बिजलीघरों पर पर आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण आधे से अधिक शहर में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उद्यमियों को जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा। दिनभर में 800 से अधिक लोगों ने बिजली निगम में शिकायत दर्ज कराई। कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की। पिछले कई दिनों से कोहरे और ठंड के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। रविवार को घोषित कटों में 21 पावर हाउसों में बिजली प्रभावित होने से लोगों को सुबह ही पेयजल जैसी समस्या का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को परेशानी हुई। बिजली निगम के शिकायत केंद्र में रविवार को 800 शिकायतें पहुंची। जिससे अघोषित कटों में 132 केवी पावरहाउस में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसकी शिकायत कर कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की। संवाद