फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व कैप्टन पुनीत शर्मा पसीना बने संकल्प और फिटनेस की मिसाल

विज्ञापन
पूर्व कैप्टन पूनीत शर्मा। स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन पुनीत शर्मा पसीना ने यह साबित कर दिया है कि फौजी जीवन में सीखा गया आत्मसंयम और मेहन व जीवन के हर मोड़ पर सफलता दिला सकता है। उन्होंने 50 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन पूरी कर खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर-80 स्थित कर्मा लेकलैंड में आयोजित 50 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन में पूर्व कैप्टन पुनीत शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने यह चुनौतीपूर्ण रेस पांच घंटे 13 मिनट 57 सेकेंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों धावकों ने हिस्सा लिया। जिनके बीच पूर्व कैप्टन पुनीत का प्रदर्शन सराहना का केंद्र रहा।
विज्ञापन

इससे पहले छह दिसंबर को कैप्टन पुनीत ने जैसलमेर में आयोजित 50 किलोमीटर लंबी द बॉर्डर हैल रेस अल्ट्रा मैराथन भी सफलतापूर्वक पूरी की थी। इस रेस में भी देशभर से हजारों एथलीटों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में आयोजित की गई थी। जिसमें भाग लेकर उन्होंने शहीदों को नमन किया।
पूर्व कैप्टन पुनीत शर्मा पसीना मूल रूप से जिले के पसीना गांव के निवासी हैं और वर्तमान में पानीपत सेक्टर-18 में रह रहे हैं। सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने फिट रहने के उद्देश्य से पार्क में हल्की दौड़ लगानी शुरू की थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात डॉ. अजय जागलान से हुई, जो 100 किलोमीटर तक की कई अल्ट्रा मैराथन पूरी कर चुके हैं। पार्क में दौड़ते हुए दोनों के बीच मित्रता हुई। कैप्टन पुनीत शर्मा पसीना की यह उपलब्धि युवाओं को यह संदेश देती है कि मजबूत इच्छाशक्ति और नियमित मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी कहानी न केवल खेल प्रेमियों, बल्कि आम लोगों के लिए भी फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच की प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें