पानीपत। बिजली निगम में कई जगह मरम्मत कार्य चलने के कारण कई लाइनोंं की बिजली प्रभावित रहेगी।
यह जानकारी बिजली निगम की एवीटी सेन ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि छाजपुर 220 केवी में सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एवीटी सेल के अनुसार गोहाना रोड 132 केवी पर सुबह दस बजे से शाम के तीन बजे तक मरम्मत कार्य के लिए बिजली बंद रहेगी।
गोहाना रोड 132 केवी पर 11 बजे से लेकर तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी। गोहाना रोड पर 132 केवी पर मरम्मत कार्य के लिए दोपहर एक बजे से शाम तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी। ब्यूरो