फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच दिन बाद पोस्टमार्टम कराया गुरमीत के शव का

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिंझौल गांव के गुरमीत के शव का पांच दिन बाद शनिवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। इससे पहले परिजन आरोपी हवलदार अभिमन्यु की गिरफ्तारी की मांग कर पर अड़े थे। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही शव लेने की बात कह रहे थे। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने शनिवार को गुरमीत के परिजनों को नोटिस जारी कर पोस्टमार्टम न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दे दी। इसके बाद परिजन शव लेने को राजी हुए। वहीं दूसरी ओर आरोपी हवलदार अभिमन्यु की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विदित है कि बिंझौल गांव के गुरमीत ने 26 दिसंबर को आठ मरला चौकी के हवलदार अभिमन्यु की प्रताड़ना से परेशान होकर आठ मरला पुलिस चौकी के सामने जहर निगल लिया था। हवलदार एक झगड़े के मामले में गुरमीत से पांच हजार रुपये की रिश्वत का दबाव बना रहा था। आरोप है कि हवलदार ने गुरमीत को पीटा भी था। इसी से परेशान होकर उसने जहर निगला था। 31 दिसंबर को गुरमीत की करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एसपी लोकेंद्र सिंह के निर्देशों पर हमलदार अभिमन्यु समेत तीन पर केस दर्ज किया गया। हवलदार अभिमन्यु व आठ मरला चौकी प्रभारी सुनील को सस्पेंड किया गया था।

यह लिखा गया नोटिस में-
शनिवार को 8 मरला चौकी द्वारा परिजनों को दिए गए नोटिस में शिकायतकर्ता का नाम लिखा गया, धाराएं लिखी है, लेकिन आरोपियों के नाम के कॉलम को खाली छोड़ा गया है। नोटिस में लिखा है कि मामन राम को नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाता है की आपके द्वारा उपरोक्त मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आपके पोते गुरमीत निवासी गांव बिंझौल की 31 दिसंबर को इलाज के दौरान कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। जिसका पोस्टमॉर्टम करवाने के बारे में आपको फोन द्वारा व मौखिक तौर पर बार-बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन आप पोस्टमॉर्टम कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचे। मुकदमे में आगामी जांच के लिए पोस्टमॉर्टम करवाया जाना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको फिर से सूचित किया जाता है कि आप पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए जल्द से जल्द कल्पना चावला कॉलेज पहुंचे। आप के समय पर न पहुंचने की सूरत में प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन-
मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी हवलदार अभिमन्यु की गिरफ्तारी का प्रयास है। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें