फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम को नहीं मिल रहे मां-बाप

Wed, 08 Jan 2014 11:14 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थर्मल। गांव शोदापुर में चिल्ड्रन वेलफेयर के सदस्यों के साथ पहुंची बच्ची को उसके मां-बाप नहीं मिल रहे। बच्ची अपना नाम पूनम बता रही है। पूनम की माने तो वह दो साल पहले शोदापुर में ही अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी।
विज्ञापन


गांव शोदापुर में बुधवार को चिल्ड्रन वेलफेयर के दो सदस्य एक सात साल की बच्ची को लेकर पहुंचे। बच्ची अपना नाम पूनम बता रही है। पूनम के अनुसार उसके माता-पिता शोदापुर में रहते हैं। पूनम ने बताया कि उसके पिता का नाम ओमप्रकाश है। चिल्ड्रन वेल्फेयर के सदस्य जब लड़की को लेकर गांव पहुंचे तो इस बात का पता लगते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। लेकिन कोई भी लड़की की पहचान नहीं कर पाया। इसके बाद चिल्ड्रन वेलफेयर के सदस्यों ने आसपास की कॉलोनियों में पता लगाया। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें