पानीपत। युवा कांग्रेस के चुनाव के नतीजे आते ही कार्यकर्ताओं की मन की बात के साथ पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में भी मनमुटाव साफ झलकने लगा है। युवा कांग्रेस में जिलाध्यक्ष की दौड़ में हारे अंशुल कक्कड़ ने कहा कि मुझे रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जिलाध्यक्ष के चुनाव में खड़ा किया था और पानीपत शहरी विधानसभा कार्यकर्ताओं ने उनका पूरा साथ दिया, लेकिन ग्रामीण आंचल के कार्यकर्ताओं ने दूसरे प्रत्याशी को वोट दे दी। शहरी कार्यकर्ताओं ने अपना वायदा पूरा किया, अब सांसद दीपेंद्र हुड्डा ग्रामीण आंचल के युवा कार्यकर्ताओं से खुद जवाब मांगें।
अंशुल कक्कड़ ने ये बात रविवार को मॉडल टाउन स्थित सौ नंबर चौक स्थित अपने कार्यालय पर युवा शहरी विस अध्यक्ष अक्षय मित्तल व उपाध्यक्ष अनुज भारद्वाज के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने युवा का जिला उपाध्यक्ष बनने पर भी सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे युवा के शहरी विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी में था, लेकिन रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उनको युवा के जिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की कही। मैं सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कहने पर जिलाध्यक्ष के चुनाव में खड़ा हुआ। कुछ लोगों ने बाहर के बाहर राजनीति कर दी और दूसरे प्रत्याशी को ग्रामीण आंचल के सारे वोट दे दिए। शहरी कार्यकर्ताओं ने 491 में 413 वोट उनको, जबकि मात्र 60 वोट जितेंद्र कुंडू को दिए हैं। इनमें से कुछ वोट केंसिल भी हो गई थी। शहर के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता आज भी वीरेंद्र सिंह बुल्ले शाह व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ हैं। अब युवा अध्यक्ष जितेंद्र कुंडू अपना स्टैंड लें। इस मौके पर पार्षद बृजभूषण धींगड़ा, पार्षद पति बलजीत सिंह, रामचंद्र कादियान, पूर्व पार्षद अवधेश यादव, वार्ड-18 के युवा प्रधान सोनू कादियान, विक्की गुलाटी, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सैनी, आनंद प्रकाश, रमेश यादव, गौरव मनूजा, मिक्की, माधव, विष्णु, कुलदीप सैनी, विकास, राहुल लुंबा, हिमांशु हुरिया, प्रतीक, अरवित, जतिन, विक्रम, अमनदीप, विशाल, बब्बी, हन्नी उर्फ पंकज मौजूद रहे।