फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रदूषण हुआ कम, ग्रैप-3 की पाबंदी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण कुछ होने पर ग्रैप-3 को हटा दिया है। अब डीजल जेनरेटरों पर लगाई रोक भी हट गई। इस बार ग्रैप-3 पानीपत में 15 दिन ही लागू रहा। इसके हटने के बाद फैक्टरी मालिकों ने बड़ी राहत ली है। वहीं दूसरे विभागों ने भी शर्तों में छूट दे दी है।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर 15 दिन पहले दिल्ली और एनसीआर में ग्रैप-3 की शर्तों को लागू किया था। इस दौरान प्राइवेट स्तर पर निर्माण कार्य भी बंद कर दिए थे। डीटीपी ने ऐसे करीब 50 स्थानों पर नोटिस चस्पा किए हैं। इसके साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। जिले में बुधवार को एक्यूआई करीब 220 रहा। वहीं दिल्ली में भी प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार देखने को मिला। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बुधवार को ग्रैप-3 को हटा दिया है। फैक्टरी मालिक रमेश मलिक ने बताया कि ग्रैप-3 हटने के बाद फैक्टरी में जरूरत पड़ने पर जेनरेटर चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें