फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों का आज से शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को शुरू होने वाली कार्यशाला स्थगित कर दी गई। यह अब वीरवार को शुरू की जाएगी। तीन दिवसीय कार्यशाला में डिजाइन थिंकिंग, जीवन कौशल और योग्यता-आधारित शिक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित किया जाएगा। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन के अंतर्गत की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यशाला की को-ऑर्डिनेटर डाइट प्रवक्ता ममता दहिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से जिले के वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में जिले के लगभग 98 प्रधानाचार्य भाग लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केवल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत सरकारी व पीएमश्री स्कूलों के प्रधानाचार्य भाग लेंगे। सीबीएसई से संबंधित राजकीय मॉडल संस्कृति अथवा पीएमश्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें