फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था पर भारी पड़ रही राजनीति

विज्ञापन
पानीपत। मेयर अवनीत कौर सफाई कर्मचारियों से हाथ जोड़कर अपील करती हुई की दुबारा से तेंडर होने पर लग - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। शहर की सफाई व्यवस्था पर अब राजनीति हावी दिख रही है। सोमवार को सनौली रोड पर वाल्मीकि चौक के पास कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए। सफाई का काम करने वाले कच्चे कर्मचारी ठेेेकेदारी प्रथा के विरोध में प्रदर्शन करते नजर आए। मेयर अवनीत कौर ने आश्वासन दिया। नए सफाई के टेंडर लगने के बाद रोजगार दिलवाने की हामी भी भरी। इससे पहले शहरी विधायक भी इन्हें आश्वासन दे चुके हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अब तक सिर्फ छह रोड की सफाई करने वाली मशीन के टेंडर ही रद्द हुआ है। बाकी सभी सफाई के टेंडर ज्यों के त्यों चल रहे हैं। रोड स्वीपिंग मशीन के टेंडर में सिर्फ छह रास्तों की धूल साफ करनी होती थी जबकि दूसरे टेंडरों में सफाई का काम था। दूसरी ओर हैरानी की बात यह है कि अब शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर कैसे लग गए। उन्होंने कहा कि इस टेंडर के रद्द होने से सफाई कर्मचारी बेरोजगार जरूर हुए हैं लेकिन उनको भी शहरी विधायक की ओर से नए टेंडर में काम पर रखने का आश्वासन पहले ही दिया जा चुका है बावजूद इसके ये सफाई कर्मचारी बार बार विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ लोग शहर की सफाई व्यवस्था की आड़ में षड्यंत्र रच रहे हैं। जल्द ही उनको बेनकाब किया जाएगा। वे सफाई कर्मचारियों की आड़ में रोड स्वीपिंग मशीन के टेंडर को दोबारा लगवाना चाहते हैं, जो बिल्कुल गलत है। इस पर प्रदर्शन करने वाले सफाई कर्मचारियों के नेता गोविंदा लाहोट ने कहा कि उनको रोड स्वीपिंग के टेंडर से कोई मतलब नहीं है। उनकी मांग सिर्फ ठेका प्रथा को बंद करके कच्चे कर्मचारियों को पे-रोल पर करवाना है।
विज्ञापन

अचानक कहां से आए कचरे के ढेर
टेंडर रद्द हुआ किसी ओर का काम का और काम कुछ और प्रभावित हो रहा है। अचानक से उन सड़कों पर कचरे के ढेर का आना जहां सफाई का कोई टेंडर तक रद्द नहीं हुआ, अपने आप में संदिग्ध है। निश्चित तौर पर इसके पीछे कोई शहर विरोधी लोग काम कर रहे हैं। -रविंद्र भाटिया, पार्षद, वार्ड नंबर दस
वर्जन-
कर्मचारी समायोजित होंगे लेकिन कुछ कर रहे राजनीति
जो कर्मचारी बेरोजगार हुए हैं उनको दोबारा से नए टेंडर में काम दिलवाया जाएगा लेकिन इन कर्मचारियों की आड़ में कुछ नेता षड्यंत्र रच रहे हैं। इनका जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। -दुष्यंत भट्ट, वरिष्ठ उप महापौर, नगर निगम।
वर्जन-
जो हटाए गए हैं उनका रखा जाएगा वापस ा आईएनडी कंपनी की ओर से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के बुलावे पर स्वयं शिव चौक पर जाकर उनकी बात सुनी। उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही टेंडर खुलने पर उनको फिर से नौकरी पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें