फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन में रहकर जनता की सेवा करें पुलिसकर्मी : एसपी

Tue, 04 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। एसपी भूपेंद्र सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की ड्रिल, अनुशासन, ड्रेस कोड तथा तालमेल की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि अनुशासन में रहकर जनता की सेवा करें।
विज्ञापन


एसपी ने परेड के बाद डायल-112 ईआरवी सहित अन्य वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वाहनों की साफ-सफाई, संचार उपकरणों वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब मोबाइल व आपातकालीन उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ईआरवी स्टाफ को आमजन के प्रति संवेदनशील, संयमित और सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा पुलिस की वर्दी केवल कपड़ा नहीं, बल्कि सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समय पालन और शालीनता के साथ जनता की सेवा करने का कर्तव्य याद दिलाया। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी आत्माराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें