फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत और आस-पास के जिलों में कंपनी के निवेश के नाम पर हुई 150 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर, जेल भेजे गए आरोपियों को भी दोबारा फिर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

पानीपत पुलिस ने कंपनी में निवेश कर 40 सप्ताह में पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से ठगी खुलासा किया था। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने मामले की तफ्तीश की थी। टीम ने आरोपी रिंकू ढांडा को पंजाब से गिरफ्तार किया था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई। इसमें 40 सप्ताह में पैसे दोगुने करने का झांसा देते थे। करीब चार साल तक निवेशकों को योेजना का लाभ देने के बाद वर्ष 2024 में कंपनी बंद कर दी थी।
विज्ञापन

निवेशकों को उनका पैसा वापिस नहीं आरोपियों के खिलाफ पानीपत व अन्य जिलों में शिकायत देकर मामले दर्ज कराए थे।
इससे पहले एक आरोपी निर्दोष को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से हुई पूछताछ में कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं।
जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उन्होंने भी आरोपियों की मदद की थी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। इसके साथ ही पहले से ही जेल में बंद आरोपियों को भी दूसरे मुकदमों में प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस जरूरी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें