फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत रोहतक रोड पर रोडवेज बसों की कमी, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-रोहतक रोड पर बसों की कमी होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। समय पर बस नहीं मिलने से उन्हें निजी वाहनोंं मेंं सवार होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ता है। पानीपत डिपो से रोजाना आठ बसोंं को रोहतक के लिए भेजा जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार होकर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचते है।
विज्ञापन

पानीपत से रोहतक के बीच की दूरी 75 किलोमीटर है। जिसके लिए रोडवेज ने 85 रुपये किराया निर्धारित किया है। पहली बस सुबह 5:40 बजे पानीपत डिपो से रवाना होकर लगभग सवा घंटे में रोहतक पहुंचती है। इसके बाद दूसरी बस 7:20 बजे पानीपत डिपो से रवाना होती है। जो साढ़े आठ बजे तक रोहतक पहुंचती है। शाम को आखिरी बस को पांच बजे रवाना किया जाता है। जिसमें यात्री बडी संख्या में सवार होकर रोहतक पहुंचते है। यात्री रमेश, विशाल और अजय ने बताया कि वह रोजाना रोडवेज बस मेंं सवार होकर पानीपत से रोहतक अपने निजी कार्य के लिए जाते हैं। इस रूट पर बसोंं की कमी से उन्हें परेशानियोंं का सामना करना पड़ता है। समय पर बस नहीं मिलने से उन्हें निजि वाहनों में सवार होकर ज्यादा रूपये देकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ता है। इसके अलावा अन्य जिलों से भी बसें पानीपत होकर रोहतक जाती है। जिनमेंं खड़े रहने की भी जगह नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। उन्हें बस में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में उन्होंने रोडवेज अधिकारियोंं से रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। जिससे यात्रियोंं को समय अनुसार उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा सकें।
वर्जन :
रोहतक पानीपत रूट पर आठ बसों को लगाया है। जिसमें यात्री सवार होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचते हैं। इसके अलावा अन्य जिलों से कई बसें पानीपत होकर रोहतक पहुंचती हैं। यात्रियों से बसों की मांग आती है तो इनको बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो। पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें