फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठगी के आरोपी को फिर रिमांड पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। निवेशकों से 40 सप्ताह में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 150 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी को पुलिस अब दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। किला थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जाएगा। उधर पुलिस ने आरोपी की संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है। आरोपी की संपत्ति को मुकदमे से अटैच कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा जीएफएक्स एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 40 सप्ताह में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी की गई थी। इस मामले में पानीपत के तीन थानों चांदनी बाग, थाना किला और सेक्टर 13/17 में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने इस मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम को सौंपी थी। जांच के बाद एक सप्ताह पहले पुलिस टीम ने कंपनी के निदेशक आरोपी रिंकू ढांडा को पंजाब के रूपनगर में मुरिंडा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नामजद व अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से पैसे हड़पने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया था।
विज्ञापन

जांच के बाद रिंकू की पत्नी सोनिया को भी गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। आरोपियों को चांदनी बाग थाने में दर्ज मुकदमे में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब पुलिस दूसरे मुकदमे में भी आरोपी से पूछताछ करेगी। इसके लिए आरोपी को दोबारा फिर से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जाएगा। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी गुलशन ने बताया कि किला थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य पीड़ित भी सामने आए हैं। डिटेक्टिव सेल प्रभारी गुलशन ने बताया कि उसने कई पीड़ितों ने संपर्क कर अपने बयान दर्ज कराने की मांग की है। जो भी बयान दर्ज कराने आएगा उसके बयान दर्ज कर मुकदमे में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें