पानीपत। जिला पुलिस ने जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपियों के खिलाफ विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने आरोपियों द्वारा दिए गए पतों पर जाकर उनके रहन-सहन, व्यवसाय और गतिविधियों की जानकारी जुटाई।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि जिले में नौ से 15 अक्तूबर तक अभियान चलाया। इसमें हत्या के मामले के दो, एनडीपीएस एक्ट के चार, झपटमारी और लूट के एक-एक और चोरी के तीन मामलों में बेल पर बाहर आए 11 आरोपियों को उनके घर जाकर जांच की। पुलिस ने घर पर मिले आरोपियों व उनके परिजनों को अपराध की दुनिया से दूर रहने के बारे प्रेरित किया।