फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निर्यात का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह तक पहुंची पुलिस, हिरासत में लिए दो संदिग्ध

Thu, 01 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विदेश में निर्यात करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ठगी करने वाले गिरोह तक पहुंच गई है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जिसमें कई तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह का नेटवर्क, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में फैला हुआ है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे प्रकरण का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


नवंबर 2024 में पानीपत के एक व्यापारी ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि उनके पास एक कॉल आई थी। व्यक्ति ने उनको कोलानट नाम के एक उत्पाद का भारत से विदेश में निर्यात कराने का झांसा दिया। उसने कुछ सैंपल मांगे तो एक व्यक्ति ने पानीपत पहुंचकर उन्हें कुछ सैंपल दिखाए। जिसके बाद एडवांस में करीब चार लाख रुपये जमा कराए लिए और कहा कि कुछ दिन बाद उनके पास माल पहुंच जाएगा। जिसे बाद में एक्सपोर्ट किया जाएगा। जब उनके पास कोई माल नहीं आया तो उन्होंने उसी नंबर पर कॉल किया। लेकिन नंबर बंद मिला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। लगातार चल रही जांच के बाद पुलिस के हाथ कुछ तथ्य लगे हैं। जिनमें आरोपियों की डिटेल भी मिली है। पुलिस ने एक विदेशी समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में भी पुलिस के साथ कई अहम सुराग लगे हैं। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, पानीपत और आस-पास के क्षेत्र में फैला हुआ है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

साइबर ठगी के मामले में टीमें लगी हुई हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है। कुछ तथ्य सामने आए हैं। वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें