फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस ने गांवों के लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पुलिस की नशा मुक्त टीम ने रविवार को वार्ड-6, 7 व 8 में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस टीम ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों को बताया गया कि नशे की लत कैसे धीरे-धीरे व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लेती है और समय रहते इससे बचाव कितना आवश्यक है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें और उनके साथ खुलकर संवाद करें। नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को कमजोर करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें