फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बरात आने से पहले किशोरी की पुलिस ने रुकवाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। सनौली थाना क्षेत्र के धनसौली गांव में एक किशोरी का विवाह तय कर दिया गया। किशोरी की बुधवार को बरात आनी थी। इसकी सूचना पहले ही बाल विवाह निषेध अधिकारी तक पहुंच गई। उन्होंने तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजकर बाल विवाह रुकवा दिया। दोनों पक्षों की अपने कार्यालय में काउंसिलिंग की। जिसमें लड़की वालों ने लड़की की उम्र के दस्तावेज जमा कराने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि धनसौली गांव में एक किशोरी का विवाह होना है। किशोरी के माता-पिता मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल किराये के मकान में रह रहे हैं। सूचना पर उन्होंने तुरंत गांव में पुलिस टीम भेजकर मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि किशोरी की शादी नांगल डेरा निवासी युवक के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारी हो चुकी थी। पुलिस ने लड़का और लड़की पक्ष को बाल विवाह निषेध अधिकारी के कार्यालय में पेश किया। किशोरी के हाथ में मेहंदी लगी थी। परिवार के पास उसकी आयु प्रमाणित करने के लिए कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। लड़के ने बताया कि उसकी आयु लगभग 22 वर्ष है और वह मजदूरी करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें