संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। यमुना नदी से रेत तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सनौली थाना के प्रभारी अरविंद कुमार ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर के डंपर को काबू किया।
सनौली थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ यमुना नदी से सटे गांव गढी बैसक में गश्त कर रहे थे कि तभी यमुना की ओर से रेत से भरे एक ट्रैक्टर-डंपर बबैल गांव की ओर जा रहा था। जब रेत से भरे डंपर को गांव नगला के पास आते हुए दिखाई दिया तो उस को पकड़ने के लिए पीछा किया गया। तस्कर ट्रैक्टर के पीछे से रेत से भरी डंपर को सड़क पर छोड़कर मौके से भाग निकला।