फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीसीटीवी की धुंधली फुटेज लेकर महिला को तलाश कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में नवजात बच्ची को छोड़कर जाने का मामला
विज्ञापन

-पुलिस 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरां की फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन नहीं लगा कोई सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में दो दिन की नवजात बच्ची को छोड़कर जाने वाली महिला को पुलिस चार दिन बाद भी ट्रेस नहीं कर पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की धुंधली तस्वीर लेकर आस पास क्षेत्र के लोगों को दिखाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ई-रिक्शा चालक का भी पता नहीं लगा पाई है। धुंधली तस्वीर से पुलिस ई-रिक्शा का नंबर भी साफ नहीं कर पाई है, जिससे चालक की पहचान हो सके और उससे पूछताछ की जा सके। इसके अलावा पुलिस 200 से अधिक लोगों को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखा चुकी है, लेकिन किसी ने भी महिला व ई-रिक्शा चालक को नहीं पहचाना है।
विदित है कि 19 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे मॉडल टाउन निवासी ज्योत्सना सनातन धर्म मंदिर में पूजा करने गई थी। उसको हनुमान जी के चरणों में कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची मिली थी, जिसके सिर पर चुनरी और माथे पर तिलक लगा हुआ था। जिसके बाद महिला ने मंदिर के प्रधान तरुण गांधी को सूचना दी। तरुण गांधी ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी इंंस्पेक्टर रेखा मौके पर पहुंची और बच्ची को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची फिलहाल स्वस्थ है। संस्था के प्रधान का कहना है कि जल्द माता-पिता सामने नहीं आते हैं तो बच्ची के लिए आगामी फैसला संस्था लेगी, क्योंकि नवरात्र में साक्ष्य माता रानी उनके प्रागंण में पहुंची है।
विज्ञापन


पुलिस चालू किया कोड अंक-
पानीपत में इस तरह के दो मामले सामने आ चुके है। नागरिक अस्पताल से भी एक महिला बच्चे को छोड़कर चली गई थी, पुलिस के पास फुटेज होने के बावजूद भी चालक का पता नहीं लगा पाई थी। इस मामले में भी अब तक वहीं हुआ है। इसी तरह के मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस ने चार अंकों का कोड लागू किया गया। अब हर ऑटो व ई-रिक्शा के आगे, पीछे व वाहन के अंदर चार अंक का कोड लिखा होगा, जिसको स्कैन करते ही पुलिस को वाहन चालक की पूरी जानकारी मिलेगी। पुलिस सभी वाहन चालकों के फिलहाल रजिस्ट्रेशन करा रही है।
विज्ञापन


धुंधली तस्वीर होने की वजह से महिला की पहचान नहीं हो पा रही है, वह लोगों को फुटेज दिखा रहे हैं, लेकिन तस्वीर साफ न होने की वजह से लोग भी पहचान नहीं पा रहे है। पुलिस की टीम लगातार इस मामले को ट्रेस करने में जुटी हुई है।
- इंस्पेक्टर रेखा, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें