फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस अधिकारी व कर्मचारी किसी भी शिकायत को हल्के में न लें- एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सोमवार को अपने कार्यालय की ब्रांचों का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मियों का परिचय लिया। सभी ब्रांचों का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी किसी भी शिकायत को हल्के में न लें
विज्ञापन

उन्होंने कार्यप्रणाली का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने निर्देश दिए कि कार्यालय में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत तुरंत संबंधित थाना, चौकी या अधिकारियों के पास भेजी जाए। किसी भी शिकायत को नजर अंदाज ने किया जाए। लंबित शिकायतों को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लेकर आए। सुरक्षा शाखा मे तैनात कर्मचारियों से विदेशी नागरिकों एवं पासपोर्ट व अन्य प्रकार की होने वाली पुलिस वेरिफिकेशन की कार्यप्रणाली का बारिकी से अवलोकन कर निर्देश दिए की सभी वेरिफिकेशन तय समय में पूरी करवाकर भेजें। आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। आमजन को मिलने वाली सभी प्रकार की सेवाओं को तय में पूरा कर उसका लाभ दें। सीआरसी ब्रांच का जायजा लेते हुए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का रिकार्ड दुरुस्त होना चाहिए। जिस भी पुलिसकर्मी की छुट्टी मंजूर होती है उसको उसी समय उसका लाभ दिया जाए बे वजह पेंडिग न रखें। इस दौरान हेड क्लर्क इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, एएसआई सुभाष, सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद, सेना कलर्क एएसआई दिनेश, पीआरओ अनिल कुमार व विभिन्न ब्राचों के इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें