फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस ने राहगीरों को किया जागरूक

Mon, 20 Mar 2023 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाए या पुलिस को सूचना दें : संदीप
विज्ञापन

फोटो संख्या-52
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। यातायात पुलिस ने मिशन जीरो डेथ के तहत सोमवार को टोल प्लाजा के पास वाहन चालक व राहगीरों को जागरूक किया। आमजन को यातायात के नियमों की जानकारी दी। वहीं सड़क दुर्घटना के समय घायलों को किस प्रकार की सहायता पहुंचाए, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट भी वितरित किए।
ट्रैफिक डीएसपी संदीप ने बताया कि कई बार देखा जाता है कि जब सड़क पर कोई दुर्घटना हो जाती है तो अधिकतर लोग दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की मदद करने के बजाय खड़े होकर देखते रहते है। घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल न ले जाने के कारण कई बार मृत्यु भी हो जाती है। सड़क हादसे में घायलों की तुरंत मदद करें, आपकी सही मदद और त्वरित कार्रवाई से एक जीवन बच सकता है। मिशन जीरो डेथ अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को टोल प्लाजा के पास वाहन चालकों सहित राहगिरों को इस बारे जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि सड़क पर दुर्घटना में अगर कोई घायल होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाना हम सबका दायित्व है। लोग अस्पताल ले जाने से डरते हैं, इसलिए कि अस्पताल ले जाने पर पुलिस पूछताछ करेगी। बार-बार थाने में बुलाएगी। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति जख्मी को अस्पताल पहुंचाने में मदद करेगा अथवा उसे लेकर जाएगा तो उससे पुलिस द्वारा पूछताछ नहीं की जाएगी। इसलिए बिना संकोच के सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करें। ऐसे लोगों को पहले भी सम्मानित किया गया है और आगे भी किया जाएगा।
विज्ञापन

दुर्घटना होने पर यह करें
निशुल्क आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन ईआरवी 112 (डॉयल 112), एंबुलेंस सेवा 108 पर फोन कर सूचना दें। एंबुलेंस को दुर्घटना स्थल तक शीघ्रता से पहुंचने के लिए रास्ता दें और एंबुलेंस चालक के फोन का उत्तर दे, एंबुलेंस की 10-15 मिनट तक प्रतिक्षा करें, अगर आप प्रशिक्षित नही हैं और आपके पास आवश्यक उपकरण नही हैं, तो घायल व्यक्ति को न छुएं। घायल व्यक्ति के पास भीड़ इक्कठा न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें