फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में नंबर की डिटेल खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समालखा में कारोबारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। नंबर की कॉल डिटेल और सीडीआर खंगाली जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी चिन्हित करने का दावा किया है। पुलिस का मानना है कि अभी तक की जांच में किसी बड़े गैंग द्वारा कॉल करना सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

समालखा के कारोबारी संदीप बंसल ने बदमाशों ने कॉल कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों ने रॉयल बिश्नाेई गैंग के नाम पर रंगदारी की मांग की थी। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही सीआईए की टीमें भी प्रकरण की जांच करने में जुटी हैं। पुलिस जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी डिटेल खंगाल रही है। लोकेशन, सीडीआर बाकी डिटेल मांगी गई है। जिससे पता चल सके की रंगदारी की कॉल कहां से की गई है।
यही नहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया है। जो इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं। उधर, धमकी भरी कॉल आने के बाद से ही परिवार दहशत में है। जिसे देखते हुए पुलिस ने कारोबारी संदीप बंसल के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके घर और फैक्टरी पर पुलिस तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि अभी नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें