फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूनम के साइको किलर बनने की जानकारी जुटा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चार बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी पूनम के खिलाफ पुलिस सबूत जुटाने में जुटी है। पूनम की हिस्ट्री तैयार की जा रही है। जिसमें उससे जुड़े सभी सबूत और लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। थाना सेक्टर-29 पुलिस टीम भी जल्द ही आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

इसके लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एक दिसंबर को इसराना थाना क्षेत्र के नौल्था गांव में शादी समारोह में छह साल की बच्ची विधि की हत्या की गई थी। विधि का शव शादी वाले घर में स्टोर रूम में रखे पानी के टब में मिला था।
जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो शक के आधार पर पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस की पूछताछ में पूनम ने तीन अन्य बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की थी। आरोपी ने सिवाह गांव में चचेरे भाई दीपक की नौ साल की बेटी जिया और सोनीपत के भावड गांव में 12 जनवरी 2023 को अपनी ननद की बेटी इशिका और खुद के बेटे शुभम की हत्या करना स्वीकार किया था। बच्चों की हत्या के पीछे पूनम ने जो कहानी बताई थी वह हैरान करने वाली थी। आरोपी ने बताया था कि उसे सुंदर दिखने वाले बच्चों से नफरत है। जिस कारण वह उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस आरोपी को साइको किलर मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। इसके लिए पुलिस टीम उसकी पूरी हिस्ट्री जुटाने में जुटी है।
इसराना थाना और सेक्टर-29 थाने में दर्ज एफआईआर में अलग-अलग तफ्तीश चल रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को एक बार फिर प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें