फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
Players will show stamina in state level wrestling championship - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। बहादुरगढ़ में 23 व 24 अक्तूबर को होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसके लिए जिला कुश्ती संघ की ओर से शिवाजी स्टेडियम में बुधवार को कुश्ती खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। जिला कुश्ती संघ की ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को कुश्ती ट्रायल में पुरुष अलग-अलग भार वर्ग में केवल फ्री स्टाइल कुश्ती और ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में भाग लिया। वहीं, महिलाओं ने अलग-अलग भार वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती लिया। यह ट्रायल अंतरराष्ट्रीय कोच प्रेम सिंह अंतिल, अनुज जागलान, टीनू पहलवान, प्रधान कर्ण सिंह पूनिया, कोऑर्डिनेटर दिलबाग सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी
पुरुष- ग्रीको-रोमन-
भार वर्ग खिलाड़ी
55 किग्रा ललित-रामकरण
60 किग्रा अंकित-अजीतपाल
63 किग्रा सचिन-कृष्णपाल
72 किग्रा प्रदीप-रमेश
77 किग्रा सचिन-अजीत कुमार
87 किग्रा मोनू-भीम सिंह
97 किग्रा नितेश-आनंद
फ्री स्टाइल- पुरुष
57 किग्रा सुमित-रणबीर
61 किग्रा परीक्षित-जोगेंद्र
65 किग्रा नितीन-हवासिंह
70 किग्रा युवराज-सुरेश कुमार
74 किग्रा सुमित-रविंद्र
79 किग्रा सचिन गाहल्याण-राजेश
86 किग्रा पंकज कुमार-जगदीश
92 किग्रा अजय-सुभाष
97 किग्रा अंकुश-सुरेश कुमार
फ्री स्टाइल- महिला
50 किग्रा रितू पुत्री कलीराम
53 किग्रा मानसी पुत्री संतराम
55 किग्रा नैंसी पुत्री सतीश
62 किग्रा राधिका पुत्री राजबीर
65 किग्रा अंशु मलिक पुत्री सुरेश
68 किग्रा नैना पुत्री रामकरण
65 किग्रा पूजा पुत्री सतबीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें