फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े मल्टीपरपज हॉल के लिए खिलाड़ियों को करना होगा एक साल का इंतजार

विज्ञापन
ानीपत। शिवाजी स्टेडियम में निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल । - फोटो : Panipat
विज्ञापन
जिले खेल स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल के लिए खिलाड़ियों को एक साल का और इंतजार करना होगा। फिलहाल खिलाड़ियों को जिले में मौजूद सात राजीव गांधी खेल स्टेडियमों के छोटे मल्टीपरपज हॉल से काम चलाना होगा। हालांकि यहां पर जगह कम होने की वजह से ठीक से अभ्यास करने में खिलाड़ियों को दिक्कत पेश आती है। राजीव गांधी खेल स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को अलग-अलग ब्लॉक एवं गांव में जाना होता है। समालखा में बने उपमंडल स्तरीय स्टेडियम का ही एकमात्र ऐसा मल्टीपरपज हॉल है, जिसमें ब्लॉक के खिलाड़ी सही से अभ्यास कर पा रहे हैं। जिले में कुल 12 खेल स्टेडियम हैं, जिसमें से सात राजीव गांधी खेल स्टेडियम, 2 ग्रामीण खेल स्टेडियम, समालखा का उपमंडल स्तरीय स्टेडियम, सिवाह में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय शहर में सबसे पुराना शिवाजी स्टेडियम है।
विज्ञापन

4 में चल रहा है मल्टीपरपज हॉल निर्माण कार्य
जिले के 12 खेल स्टेडियम में से 4 में मल्टीपरपज हॉल निर्माण कार्य चल रहा है। जहां जगह ज्यादा होगी और एक साथ कही बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। शिवाजी स्टेडियम, सिवाह गांव में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम, वैसर और भालसी के स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल बनाने का काम किया जा रहा हैैैै।
सिवाह में नवनिर्मित मल्टीपरपज हॉल होगा सबसे बड़ा
सिवाह में नवनिर्मित स्टेडियम का मल्टीपरपज हॉल जिले का सबसे बड़ा होगा। जहां पर एक साथ सैैकड़ों खिलाड़ी एक साथ अभ्यास कर सकेंगे और अपने खेल को निखार सकेंगे। वहीं खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्टेडियम हरियाणा का तीसरे नंबर पर सबसे बड़ा मल्टीपरपज हॉल होगा।
विज्ञापन

चार मल्टीपरपज हॉल का काम तेजी से हो रहा है। जिले में 7 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खिलाड़ी जाकर अभ्यास कर सकते हैं। वहीं अभी कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए स्टेडियम में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

-राज यादव, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें