पानीपत। मोबाइल में घर पर प्रो कबड्डी का मैच देखते हुए रिंकू।
- फोटो : Panipat
पानीपत। जिले के कबड्डी खिलाड़ी गुलिया बंधुओं का प्रो कबड्डी मैच देखने के जहां पानीपत से युवा बंगलुरु पहुंचे हैं वहीं जो वहां नहीं जा सके, उन्होंने घर और स्टेडियम में मैच देखा। समालखा स्टेडियम में अभ्यास करने के बाद भी रात नौ बजे तक खिलाड़ी मौजूद रहे और प्रो कबड्डी मैच देखकर ही गए।
कबड्डी के खिलाड़ी रिंकू पांचाल पैर में फ्रैक्चर के कारण स्टेडियम नहीं जा सकें। इस पर उन्होंने घर पर ही मैच देखा। गांव भापरा के सौरभ, गांव पुगथला के महाल और गांव खुबड़ू के निशांत ने राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रात नौ बजे तक मैच देखा। इस मैच में सबकी नजर पिंक पैंथर के खिलाड़ी सुशील गुलिया पर थी। जिनका मैच सबसे पहले शाम साढ़े सात बजे हुआ था। हरियाणा स्टीलर्स से खेल रहे रोहित गुलिया ने फिर से अपनी रेड का कमाल दिखाया। इसी के साथ गांव बुडशाम गांव में भी युवाओं ने एक जगह इकट्ठा होकर मैच देखा।
पानीपत। मोबाइल में स्टेडियम में बैठकर प्रो कबड्डी का मैच देखते हुए सौरभ व अन्य।- फोटो : Panipat